मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक गांव में दबंग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दलित महिला के हाथ और पैर काट दिए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
यह खौफनाक घटना सतना के ककरहा गांव की है। गांव के दबंग गणेश सिंह ने दलित महिला अन्नपूर्णा लोनिया पर बकरी चराने के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि अन्नपूर्णा के हाथ और पैर कट गए। हमला करने के बाद गणेश फरार हो गया, जबकि महिला मौके पर ही तड़पती रही।
स्थानीय लोगों की जानकारी में मामला आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां से महिला को सतना रेफर किया गया। यहां निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।
मामला जसो थाने का का है। मामले की जानकारी मिलने पर आला अफसर मौके पर पहुंच गए। बाद में अस्पताल जाकर भी घायल महिला के बयान लिए गए। पुलिस ने अन्नपूर्णा के बयान के आधार पर गणेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें