बदायूं: दलित लड़की के साथ घर में घुसकर रेप
Indian
शनिवार, जुलाई 25, 2015
बदायूं rape case
,
Atrocities on Dalits
,
crime against dalits
,
dalits of up
,
rape in badnau
,
rape with dalits
कोई टिप्पणी नहीं
बदायूं के थाना वजीरगंज के मीरापुर गांव में एक दलित 14 साल की लड़की के साथ शुक्रवार को 25 वर्षीय एक लड़के द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बदायूं जिला उत्तर प्रदेश का बलात्कार की राजधानी बना हुआ हैं। यहाँ पर आये दिन दलितों के साथ बलात्कार की घटनाएं होती रहती हैं। प्रिसिद्ध बदायू बलात्कार कांड जिस में तीन नावालिग दलित लड़कियों की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी सभी को याद होगी।
पीड़ित लड़की के घरवाले पंजाब में काम करते हैं। शुक्रवार (24/07/2015) को सभी लोग घर से बाहर थे। मां भी खेत में काम करने गई थी। लड़की घर में अकेली थी। मौका पाकर आरोपी युवक घर में घुस आया और उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब लड़की की मां घर लौटी तो उसने पूरा मामला बताया। मामला सुनने के बाद परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, आरोपी अभी फरार है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
कोई टिप्पणी नहीं :
टिप्पणी पोस्ट करें